England beats Sri Lanka in 1st Test at Galle | 13 टेस्ट बाद विदेश में जीता इंग्लैंड, श्रीलंका को 211 रन से हराया
England beats Sri Lanka in 1st Test at Galle | 13 टेस्ट बाद विदेश में जीता इंग्लैंड, श्रीलंका को 211 रन से हराया
England beats Sri Lanka in 1st Test at Galle | 13 टेस्ट बाद विदेश में जीता इंग्लैंड, श्रीलंका को 211 रन से हराया
2018-11-27 17:45:15
इंग्लैंड को विदेश में पिछली जीत बांग्लादेश के खिलाफ 2016 में मिली थी
इस टेस्ट में डेब्यू करने वाले बेन फोक्स को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला
Dainik BhaskarNov 09, 2018, 07:37 PM IST
गाले. इग्लैंड ने गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट में श्रीलंका को 211 रन से हरा दिया। विदेशी जमीन पर 13 टेस्ट के बाद उसे जीत मिली है। उसे पिछली बार विदेशी मैदान पर जीत 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ चिटगांग में मिली थी। इंग्लैंड ने इस टेस्ट को जीतकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। उसने श्रीलंका के सामने 462 रन का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 85.1 ओवर में 250 रन पर ऑल आउट हो गई।
हेराथ ने क्रिकेट को कहा अलविदा
डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के विकेटकीपर बेन फोक्स को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। फोक्स ने पहली पारी में 107 रन बनाए थे। उन्होंने 202 गेंद की पारी दस चौके लगाए।
An impressive debut haul! pic.twitter.com/uKmguOZ9Cl
— England Cricket (@englandcricket) November 9, 2018
श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में एंजेलो मैथ्यूज ने 92 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 53 रन बनाए। कुशल मेंडिस ने 77 गेंदों में छह चौकों और एक छक्कों के सहारे 45 रन की पारी खेली। वहीं, दिमुथ करुणारत्ने ने 26, कौशल सिल्वा ने 30, दिलरुवान परेरा ने 30 रन बनाए।
अपनी आखिरी टेस्ट पारी खेल रहे रंगना हेराथ पांच रन बनाकर रन आउट हुए। हेराथ ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह उनका आखिरी टेस्ट है। वे जब आउट होकर जब पवेलियन लौट रहे थे तब दर्शकों और इंग्लैंड की बार्मी-आर्मी ने उनका अभिनन्दन किया।
इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 342 और दूसरी पारी में छह विकेट पर 322 रन बनाए थे। उसके लिए पहली पारी में फोक्स ने शतक लगाया और दूसरी पारी में कीटोन जेनिंग्स ने 146 रन बनाए थे। वहीं, श्रीलंका पहली पारी में 203 रन पर ऑल आउट हो गया था। मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए थे।
England beats Sri Lanka in 1st Test at Galle | 13 टेस्ट बाद विदेश में जीता इंग्लैंड, श्रीलंका को 211 रन से हराया
2018-11-27 17:45:15
Images are for reference only.Images gathered automatic from google.All rights on the images are with their original owners.